टिहरी गढ़वाल।। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पौखाल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का समापन हो गया है।
26 और 27 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतिभागियों ने पारंपरिक, कलात्मक एकल, कलात्मक युगल और लयबद्ध युगल वर्गों में अपना शानदार योग कौशल प्रदर्शित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम।
14 वर्ष आयु वर्ग:
बालिका पारंपरिक वर्ग: मैंडखाल की अंकिता प्रथम, पौड़ीखाल की अनीशा द्वितीय और पोरखाल की ईशा तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक पारंपरिक वर्ग: दुआधार के देवेश प्रथम, पोरखाल के पीयूष द्वितीय और जाखणीधार के अमन तृतीय रहे।
बालिका कलात्मक एकल: गैंवली की अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
17 वर्ष आयु वर्ग:
बालक पारंपरिक वर्ग: गैंवली के आयुष प्रथम, दुआधार के अंकित द्वितीय और जाखणीधार के अंशुल तृतीय रहे।
बालिका पारंपरिक वर्ग: दुआधार की खुशी प्रथम, जाखणीधार की पांची द्वितीय और सेमलधार की अंशिका तृतीय रहीं।
कलात्मक एकल: बालक वर्ग में गैंवली के अनन्त सेमवाल प्रथम रहे, जबकि बालिका वर्ग में मैंडखाल की अनुष्का ने बाजी मारी।
कलात्मक एवं लयबद्ध युगल: गैंवली के अनन्त सेमवाल और आयुष प्रथम स्थान पर रहे।
19 वर्ष आयु वर्ग:
बालक पारंपरिक वर्ग: दुआधार के सौरव प्रथम और मगरी के आदित्य द्वितीय रहे।
बालिका पारंपरिक वर्ग: मगरी की शिवांजली प्रथम, दुआधार की शालिनी शितांजली द्वितीय और चीमियाला की शालिनी तृतीय रहीं।
कलात्मक एकल: बालक वर्ग में मगरी के आदित्य तथा बालिका वर्ग में मगरी की शिवांजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका कलात्मक युगल: मगरी की एंजिल्स और शिवांजली प्रथम स्थान पर रहीं।
समारोह व पुरस्कार वितरण:
समापन के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पोखाल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राणा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में नीलम नेगी, मंजू रमोला, सुचिता कठैत, कादंबरी नेगी, विपिन रावत, राकेश चंद, जसपाल मियां, प्रकाश बिजल्वाण, स्थल संयोजक कलेश्वर नौटियाल, ब्लॉक खेल समन्वयक जसपाल सिंह मियां और सह-समन्वयक भिलंगना उपेन्द्र मैठाणी, नारायण भट्ट का विशेष सहयोग रहा।
प्रगति मिडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

