उत्तराखंड।।टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर नई टिहरी में बजे कनस्तर,कांग्रेस नेताओं समेत कई गिरफ्तार।

नई टिहरी।।टिहरी जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और 

आंदोलनकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज नई टिहरी में राज्य सरकार के कार्यक्रम के दौरान नवदुर्गा मंदिर के समीप प्रदर्शनकारियों ने कनस्तर बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यक्रम में पहुंचने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज की मांग को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टिहरी जिला मुख्यालय में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही है,लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश राणा, पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुशर्रफ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नोडीयाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव इमरान खान, सोनू, छात्र नेता राहुल बुटोला और कांग्रेस नेता वीरेंद्र दत्त सहित कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल कॉलेज की मांग के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। 

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों की जांच तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।

राकेश राणा बोले—मेडिकल कॉलेज के लिए आंदोलन रहेगा जारी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश राणा ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मांगों की अनदेखी कर रही है। 

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। 

उन्होंने मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।

आंदोलनकारियों ने कहा कि टिहरी की जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से जारी रखा जाएगा।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india