उत्तराखंड।।नई टिहरी में सेवा ज्योति यात्रा ने दिया विकसित भारत का संदेश, जनप्रतिनिधियों सहित उमड़ा जनसैलाब।

नई टिहरी।।(सू०वि०) सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत@2047 के निर्माण में सहभागी बनने का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके पश्चात अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया।

मशाल के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी देने के लिए विभागीय स्टॉल लगाए गए।

अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
वहीं, स्कूली छात्राओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान की थीम पर तैयार की गई रंगोलियों का भी अतिथियों ने अवलोकन किया और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति एवं जनजागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, दायित्वधारी सोना सजवान, जोत सिंह बिष्ट, संजय नेगी, खेम सिंह चौहान, गीता रावत, विनोद सुयाल, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग सुनीता देवी, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, पूर्व विधायक विजय पंवार, धन सिंह नेगी, जिला प्रभारी अनिल गोयल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india