श्रमिक 06 सितम्बर 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।
टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)श्रम विभाग ने श्रमिकों के लिए पुत्री विवाह आर्थिक सहायता योजना के तहत आवेदन की समय सीमा बढ़ाते हुए पात्र श्रमिकों को 06 सितम्बर 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया है।
श्रम विभाग के अनुसार, जिन पंजीकृत श्रमिकों ने 22 अप्रैल से 31 मई 2026 के बीच पुत्री विवाह आर्थिक सहायता के लिए आवेदन नहीं किया है तथा जिनकी पुत्री के विवाह को इस अवधि के दौरान एक वर्ष की अवधि पूर्ण हो रही है, वे अब निर्धारित समयसीमा के भीतर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
श्रम विभाग ने बताया कि श्रम सुविधा केन्द्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय परिसर में सहायक श्रम आयुक्त,ऋषिकेश के निर्देशानुसार श्रमिकों से संबंधित आर्थिक सहायता के कार्य किए जाएंगे।
CSC के माध्यम से होगा पंजीकरण व नवीनीकरण
श्रमिकों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण चयनित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से किया जाएगा।
जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऑनलाइन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण के लिए CSC आईडी जारी की गई है।
यदि किसी श्रमिक का पंजीकरण अथवा नवीनीकरण चयनित CSC केंद्र द्वारा नहीं किया जा रहा है,तो संबंधित श्रमिक श्रम कार्यालय, टिहरी में लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है।
श्रम विभाग ने पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे 06 सितम्बर 2026 की निर्धारित समयसीमा से पहले आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

