उत्तराखंड।।देहरादून में जसपाल राणा मेमोरियल कप 2026 का शुभारंभ, देशभर के निशानेबाज ले रहे हैं हिस्सा।

देहरादून।।देश के प्रख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में आयोजित ‘जसपाल राणा मेमोरियल कप (राइफल/पिस्टल इवेंट्स) 2026 का आयोजन देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का संचालन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किया जा रहा है और यह प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 तक चलेगी।

प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली निशानेबाज विभिन्न राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से भारतीय निशानेबाजी के क्षेत्र में स्वर्गीय जसपाल राणा के अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करती हैं तथा निशानेबाजी जैसी विधाओं को नई पहचान और मजबूती प्रदान करती हैं।

पूर्व खेल मंत्री ने आयोजन समिति एवं नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता देश के उभरते निशानेबाजों के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित होगी। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सुभाष राणा (पैरालंपिक कोच), धीरज सिंह, राजेश परमार, प्रेम प्रकाश, अंजन सिंह, अरुण सिंह, नैना राणा, नीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india