उत्तराखंड।।जनपद टिहरी में राज्यमंत्री जोत सिंह बिष्ट ने ली ग्रामीण निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक।

राज्यमंत्री जोत सिंह बिष्ट ने ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर।

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)उत्तराखण्ड ग्रामीण निर्माण परिषद के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में ग्रामीण निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान ने विभागीय योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में श्री बिष्ट ने बताया कि जनपद में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा 20 विभागों के कुल 186 निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार प्रगति पर हैं तथा यदि किसी कार्य में कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कर समय पर पूरा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 250 से कम आबादी वाले ऐसे 78 राजस्व ग्राम एवं बस्तियां हैं जो पीएमजीएसवाई से आच्छादित नहीं हैं, उन्हें वर्ष 2014-15 से ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।इनमें से 13 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि वर्तमान वर्ष में 14 सड़कों का निर्माण तथा 2 सड़कों का अपग्रेडेशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को युवा नेतृत्व प्रदान किया और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करते हुए विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india