मोरी।।जनपद के दूरस्थ एवं आकांक्षी ब्लॉक मोरी में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 190 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।
“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के दूरस्थ एवं आकांक्षी ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत के निर्देशों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश रावत की अगुवाई में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांचों का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान कुल 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 61 मरीजों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) एवं 61 मरीजों की मधुमेह की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 04 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 17 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 09 मरीजों की टीबी जांच तथा 03 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० नितेश रावत ने बताया कि तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के अंतिम दिवस 15 जुलाई 2026 को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।इसके साथ ही निःशुल्क एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी तथा पात्र व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अंतिम दिवस आयोजित होने वाले शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट ही उपलब्ध कराना है।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड उत्तरकाशी से संपादक की रिपोर्ट।

