उत्तराखंड।।टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग पर आंदोलन जारी, राकेश राणा को नरेंद्रनगर–देवप्रयाग संगठनात्मक जनपद का प्रभारी बनाया।

नई टिहरी।।टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 48वें दिन भी जारी रहा। 

वहीं वरिष्ठ सत्याग्रही जीतराम भट्ट का सत्याग्रह 78वें दिन भी जारी है। क्रमिक अनशन पर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान एवं दिनेश भट्ट बैठे। 

कांग्रेस नेता राकेश राणा सहित विभिन्न सामाजिक एवं राज्य आंदोलनकारी नेताओं ने आंदोलन को समर्थन देते हुए टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और बौराड़ी अस्पताल को 300 बेड के बेस अस्पताल के रूप में उच्चीकृत करने की मांग की।

इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राकेश राणा को संगठनात्मक जनपद नरेंद्रनगर–देवप्रयाग का प्रभारी नियुक्त किया है।करीब तीन दशक के संगठनात्मक अनुभव वाले राणा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

प्रगति मिडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india