उत्तराखंड।।जिला योजना समिति चुनाव के लिए अंतिम निर्वाचक नामावली जारी, जिला पंचायत से 17 सदस्यों का होगा निर्वाचन। 

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी है।इसके साथ ही जिला योजना समिति के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली के आधार पर जिला योजना समिति के लिए जिला पंचायत से 17 सदस्यों तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों से 3 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत कार्यालय सभागार को मतदान केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। 

वहीं नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के सदस्यों के निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया नगर पालिका परिषद कार्यालय टिहरी में प्रस्तावित है।

अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के साथ ही जिला योजना समिति निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया भी तेज हो गई है। 

जिला योजना समिति में निर्वाचित सदस्य जिले के विकास से जुड़ी योजनाओं और प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india