टिहरी गढ़वाल।। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में 18 जून से 20 जून 2026 तक प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम “सेवा, सुशासन और विकास” के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम के अंतर्गत संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने एवं मौके पर लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया।
विकासखंड थौलधार में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ विधायक प्रीतम सिंह पंवार की अध्यक्षता में किया गया। वहीं विकासखंड भिलंगना में आयोजित शिविर विधायक शक्ति लाल शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
चंबा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा की गई।
इसके अतिरिक्त नरेन्द्रनगर, मुनि की रेती एवं तपोवन क्षेत्रों में भी प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए गए।
यहां विभिन्न विभागों ने जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा आमजन की समस्याओं के समाधान और पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किया जाए।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

