उत्तराखंड।।जिलाधिकारी प्रशासन टिहरी को सफल आयोजन की जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई।

जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन एवं कुशल नेतृत्व में टिहरी झील महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टिहरी गढ़वाल।।जनपद की प्रसिद्ध टिहरी झील के तट पर आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालय O2 का आयोजन इस वर्ष भी बेहद भव्य और सफल रहा।

इस उत्सव में साहसिक खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पर्यटन गतिविधियों ने लोगों का खूब आकर्षण बढ़ाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यटक, स्थानीय लोग और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों की ओर से जिला प्रशासन को सफल आयोजन के समापन की बधाई देती हूं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जनपद में पर्यटन, संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होते हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिल सके।

उन्होंने कहा कि टिहरी में पर्यटन को नई उड़ान मिली है व हिमालय O2 फेस्टिवल ने क्षेत्र की पहचान बढ़ाई एवं पर्यटन विकास की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा।

विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालय O2 का कोटी कॉलोनी में 4 दिन का भव्य आयोजन हुआ है जिसमें पर्यटन को मिला नया आयाम मिला एवं टिहरी झील में रोमांच का संगम बना रहा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन और साहसिक खेलों का केंद्र बनी टिहरी झील के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन को बधाई देता हूं।

जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं समस्त जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनपद के पर्यटन विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलती है।

वहीं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने समस्त जनपद वासियों का एवं समस्त अतिथि गणों एवं जनप्रतिनिधियों व कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समस्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, सांस्कृतिक कलाकारों व मिडिया कर्मीयों एवं जनता व समस्त सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सिर्फ जिला प्रशासन के सहयोग से ही नही बल्कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

जिलाधिकारी ने कहा कि फेस्टिवल के माध्यम से टिहरी झील की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी समय-समय पर जिला प्रशासन आप सभी के सहयोग से करता रहेगा और आशा करती हूं कि आप सभी का सहयोग जिला प्रशासन को मिलता रहेगा।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india