टिहरी गढ़वाल।। जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में थौलधार में किसान दिवस का हुआ सफल आयोजन।

किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के सामने किसानों नी रखीं समस्याएं।

थौलधार।।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज गुरुवार को  जिलाधिकारी टिहरी गढवाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षा में विकास खण्ड थौलधार के मुख्यालय कण्डीसौड सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

मुख्य कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल का बुके देकर स्वागत किया एवं ब्लाक प्रमुख थौलधार सुरेंद्र सिंह भंडारी ने शाल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी सुमन नौटियाल ने किया।

किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य किसानों की विभिन्न समस्याओं/मुद्दों के समाधान करना  और उन्हें तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम व जागरूक बनाने के साथ ही उनकी आय को दोगुना करने जैसे कार्य  शामिल है ।

किसान दिवस पर अधिकांश मुद्दे कृषि को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को लेकर रहे।जिस पर मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी़ ने बताया कि विभाग की ओर से जिला योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत में जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए तारबाड़ लगाने के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बैठक में यह भी बताया कि तारबाड़ के लिए जाल और एंगल लगाने सहित सीसी कार्य में अधिक धनराशि खर्च हो रही है।जिससे उपलब्ध धनराशि से कम क्षेत्रफल में ही तारबाड़ कार्य हो पा रहा है।

किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी को सुझाव दिया कि कृषि सुरक्षा के लिए तार और एंगल विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएं,जबकि ग्राम पंचायतें और क्षेत्र पंचायत के माध्यम से सीसी का कार्य किसी भी योजना के अंतर्गत कराया जाए।इससे विभाग पर भी कम खर्च बनेगा और जंगली जानवरों से रोकथाम को लेकर अधिक क्षेत्रफल में खेतों की तारबाड़ हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजना से एक बड़ी आबादी को उसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने इसको लेकर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भी सुझाव मांगे हैं और विचार-विमर्श कर विभाग को पत्राचार करने का कहा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि उनके गांव में अधिकांश सिंचित भूमि है, जहां गेहूं, धान, राजमा हल्दी, दलहन, नींबू, मौसमी आदि का बड़ी मात्रा में उत्पादन किया जाता है,लेकिन जंगली जानवरों के कारण खेती को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी टिहरी से अपनी खेती बचाने को लेकर तारबाड़ कराए जाने की मांग की।

विकासखण्ड के क‌ई प्रधानों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके गांव में भी खरीफ की फसलों में ज्यादातर दलहन बोया जाता है।लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकांश ग्रामीणों की खेती रोगों का शिकार हो जाती है।

उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विभाग की ओर से समय पर दवा उपलब्ध कराने और पौधों में रोगों के उपचार के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिए जाने की मांग की।

इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने जंगली सूअर और बंदरों से बचाव के लिए वन विभाग के माध्यम से ग्रामीणों की फसलों की रक्षा किए जाने की मांग भी की।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की ओर से फसल को रोगों से बचाने संबंधित विस्तृत जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है जिसके तहत जनपद के सभी विकासखण्डों में किसान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लगभग 10 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसपर जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिले के मुख्य कुक्कुट परियोजना थौलधार का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर डी के शर्मा ने कुक्कुट में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनीता राणा,कनिष्ठ प्रमुख सबिता बनाली, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत,पूर्व ब्लाक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी़,जिला कृषि अधिकारी शशिकमल,मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर डी के शर्मा,खण्डविकास अधिकारी थौलधार स्नेहा नेगी,प्रभारी कृषि अधिकारी थौलधार अनिल पंवार, उद्यान विभाग प्रभारी अतर सिंह थलवाल,अभिषेक गैरोला,पशुचिकित्साधिकारी थौलधार डॉक्टर बी के तोमर, डाक्टर साक्षी बिजल्वाण,डाक्टर संगीता एवं तहसील से सुरेश भट्ट एवं राजस्व उप निरीक्षक सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक एस पी जुयाल की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india