उत्तरकाशी।।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन, जनपद उत्तरकाशी में नए नेतृत्व को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
संगठन के अध्यक्ष द्वारा निजी कारणों के चलते पद से त्यागपत्र दिए जाने के बाद जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष आशुतोष पंवार ने वर्तमान महासचिव अनिल बिष्ट के नाम का प्रस्ताव जिला अध्यक्ष पद के लिए रखा।
उपाध्यक्ष के प्रस्ताव का बैठक में मौजूद सभी जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समर्थन किया।इसके बाद सर्वसम्मति से अनिल बिष्ट को आगामी संगठनात्मक चुनाव तक जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल बिष्ट संगठनात्मक कार्यों का अनुभव रखते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों एवं मंचों तक पहुंचाते रहे हैं।ऐसे में उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष अनिल बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता कर्मचारियों के हितों की रक्षा,समस्याओं का समाधान,संगठनात्मक एकजुटता और जिला एवं ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाना होगी।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

