उत्तराखंड।।जिला चिकित्सालय बौराड़ी को मिले नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉं०बृजेश डोभाल ने संभाला कार्यभार।

टिहरी गढ़वाल।। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में नव नियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉं० बृजेश डोभाल ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर चिकित्सालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार ग्रहण समारोह में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉं०राम प्रकाश ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाया जाएगा।

नव नियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉं०बृजेश डोभाल ने कहा कि मरीजों को समयबद्ध, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी।साथ ही आवश्यक व्यवस्थागत सुधारों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, ताकि अस्पताल की सेवाएं अधिक प्रभावी और जनहितकारी बन सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं चिकित्सालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नव नियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का स्वागत करते हुए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर डॉ. शशांक रमोला, डॉ. यश मोहन, डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. नीरज कर्दम, डॉ. मिथुन, सुनील भंडारी, बीना सिंह, देवंती डबराल, सरिता चौहान, विनोद सकलानी सहित चिकित्सालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india