नई टिहरी।।मां सुरकंडा गढ़वाली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण,पूर्व विधायक धन सिंह नेगी नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत आदि ने रिबन काट कर किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण फिल्म में मां सुरकंडा के अवतरण का शानदार वर्णन किया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने समस्त जनपद वासियों से अपील की कि अधिक संख्या में पहुंच कर त्रिहरी सिनेमा में लगी मां सुरकंडा गढ़वाली फिल्म को जरूर देखें।
उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम मां सुरकंडा की भूमि पर जन्मे है और मां सुरकंडा का आशीर्वाद हमें हर पल मिलता है।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि इस फिल्म में मां सुरकंडा का पुरा विवरण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि टिहरी नगर वासियों को तो इस फिल्म को जरूर देखने के लिए आना चाहिए।
पूर्व विधायक टिहरी धन सिंह नेगी ने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड की धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि सुरकंडा ही नही हर बड़े धार्मिक स्थलों पर फिल्में बननी चाहिए।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

