टिहरी गढ़वाल।।थौलधार में महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार, उत्पादों के लिए खोला गया आउटलेट।

थौलधार।।ब्लाक मुख्यालय थौलधार में आउटलेट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भंडारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

विकासखंड थौलधार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष आउटलेट का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना एवं उनकी आर्थिकी को मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी स्नेह नेगी,एन आर एल एम बीएम अमित समवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अब बेहतर पहचान और बाजार मिलेगा, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

आउटलेट में महिला समूहों द्वारा निर्मित हर्बल टी, मशरूम बिस्किट, सर्फ, साबुन, क्रीम, पहाड़ी बुरांश उत्पाद, माल्टा जूस, पहाड़ी नमक सहित विभिन्न स्थानीय उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिला समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india