टिहरी गढ़वा।।बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित रामलीला में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण मुख्य अतिथि के रुप में की शिरकत।

न‌ई टिहरी।।बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला के भव्य मंचन का दूसरा दिन नारी शक्ति को समर्पित रहा रामलीला मंचन का दूसरा दिन ताड़िका-वध की प्रस्तुति ने मोहा मन।

“नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति 1952 टिहरी” के तत्वावधान में आधुनिक एवं हाईटेक तकनीक के साथ आयोजित रामलीला में ताड़िका-वध की शानदार प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इशिता सजवाण रहीं। आयोजन समिति द्वारा उन्हें पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अवंतिका भंडारी,डॉ सुनीता गोदियाल एवं शीला चौहान भी उपस्थित रही।

समिति द्वारा सभी अतिथियों का समिति द्वारा सम्मान किया गया।

रामलीला मंचन के दौरान ताड़िका-वध के साथ-साथ अहिल्या उद्धार की दिव्य लीलाओं का भी भव्य मंचन किया गया।

रामलीला में अनुज पंत ने भगवान राम तथा शिवम गिरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

लीला में राम-लक्ष्मण के प्रथम दृश्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को अधिक जीवंत और आकर्षक बनाने के लिए तकनीकी स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं।

रामलीला समिति द्वारा दर्शकों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ पंडाल, उच्च गुणवत्ता की साउंड व्यवस्था तथा आकर्षक वेशभूषा की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन का लाइव प्रसारण यमुना टीवी एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, उपाध्यक्ष मनोज राय एवं जशोदा नेगी, महासचिव अमित पंत, सचिव गंगा भगत नेगी एवं नंदू बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, संरक्षक एवं कलाकार उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india