टिहरी गढ़वाल।।विकासखंड थौलधार की बीडीसी बैठक ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुई आयोजित।

थौलधार।।विकासखंड थौलधार की बीडीसी बैठक में प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने किया प्रतिभाग।

विकासखण्ड थौलधार की बीडीसी बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश।

क्षेत्र पंचायत बैठक में पेयजल आपूर्ति व विकासखंड द्वारा संचालित विकास योजनाओं में रूके हुए सामाग्री मूल्य भुगतान एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में सड़े अंडे वितरित किए जाने के मुद्दे छाए रहें।

क्षेत्र पंचायत बैठक प्रारम्भ होने पर सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में धरवाल गांव की प्रधान सुमेरी बिष्ट ने बंन्दरो के आतंक से निजात दिलाने व आवारा पशुओं के कारण काश्तकारों की बंजर पड़ी कृषि भूमि के चारों तरफ घेरबाड़ लगाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान बैलगांव सरस्वती रावत ने भल्डियाना बैण्ड -कुनेर मोटर मार्ग डामरीकरण करने की मांग व बाल विकास थौलधार में तैनात कनिष्ठ सहायकों को अन्यत्र अटैच करने पर नाराज़गी जताई। जिस पर सीडीओ ने बाल विकास के अधिकारी को कनिष्ठ सहायक को तत्काल मूल स्थान पर नियुक्त करने का निर्देश दिया।

ग्राम पंचायत मंजखेत मनीषा राणा व पलियाण की प्रधान सुवदेई रावत ने बाल विकास विभाग के द्वारा बच्चों को वितरित किये जाने वाले आहार की गुणवत्ता पर सवाल उठाते कहा कि विभाग द्वारा दुर्गंध वाले बड़े अण्डे वितरित किये जा रहे हैं।जिस पर बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव के द्वारा बेतुका बयान दिया गया कि आंगनबाड़ी हड़ताल पर थी इसलिए ये देर से बांटें गये जिस पर सदस्यों ने गंभीर आपत्ति व नाराज़गी जताई व इसे बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया।

जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल ने सीएचसी छाम में अल्ट्रासाउंड सुविधा,पीएचसी मैण्डखाल में 108 सेवा बहाल करने एवं क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण व डामरीकरण का मुद्दा उठाया।

बैठक में नायब तहसीलदार कण्डीसौड़ सुरेश चन्द्र भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय तक 1140 काश्तकारों का फार्मर रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि तहसील के 118 गांवों में से अभी तक 90 गांवों की सूचि भारत सरकार से प्राप्त हुई है, जिनमें फार्मर रजिस्ट्रीकरण हेतु कैम्प आयोजित करने का रोस्टर जारी कर दिया गया है।

शेष ग्रामों की सूचि प्राप्त होते ही वहां पर भी फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

धमाड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह सेनवाल ने तहसील कण्डीसौड़ में जब तक स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति नहीं होती है तब तक नायव

तहसीलदार को सिग्नेचर पावर दिए जाने की मांग की।

ग्राम किरगणी के प्रधान रघुवीर सिंह कठैत ने विकासखंड द्वारा कराये गये पिछले कार्यों का सामग्री मूल्य भुगतान नहीं होने पर नए कार्यों हेतु फर्मो से सामाग्री आपूर्ति हेतु मांग करने में परेशानी हो रही है।इस पर खण्ड विकास अधिकारी स्नेहा नेगी ने कहा कि अभी तक केन्द्र से भुगतान प्राप्त नहीं हो पाया है भुगतान प्राप्त होते ही फर्मो को भुगतान कर दिया जाएगा।

सदस्यों ने कमान्द- डोबरा के बीच चौड़ीकरण के दौरान हैण्डपम्पो के शिफ्ट करने को लेकर मांग की जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि हैण्डपम्पों को कार्य पूरा होने पर सड़क समरेखण के हिसाब से शिफ्ट किया जाएगा।

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को जाख- डोबरा मोटरमार्ग पर वर्तमान समय में चल रहे चौड़ीकरण के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों के कारण होम स्टे संचालकों के लिए पेयजल की निर्वाध व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए।

जसपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश रतूड़ी ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई ढरोगी पेयजल योजना के लिए जारी हुई धनराशि को नाकाफी बताया।जबकि 10 किलोमीटर लम्बी लाईन का मूल स्रोत व लाईन नीचे सपोर्ट दीवारें व पाईप लाईन का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है।

जिसके लिए और धन की आवश्यकता है।जबतक पेयजल लाईन सुचारू नहीं हो जाती तब तक टैंकर लगाकर पेयजल आपूर्ति की जाय। ग्राम पंचायत ज्यूदासु के प्रधान यशपाल रावत ने ज्यूदाशूं की सुरीधार जल पम्पिगं योजना वर्तमान में ग्राम पंचायत जल प्रबंधन समिति के अधीन है एक व्यक्ति जिसने की ग्राम पंचायत की सरहद से बहार मकान निर्माण करवाया है।लेकिन वह भवन स्वामी अलग अलग विभाग के अधिकारियों से फोन करवाकर एक और जल संयोजन को देने के लिए दबाव डाल रहे हैं।जबकि उस व्यक्ति के पास भवन निर्माण से पूर्व ही एक पेयजल कनेक्शन है इस पर सीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों को मौके पर जाकर वास्तु स्थिति देखकर मामला सुलझाने के निर्देश दिये।

इस पर विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि थौलधार क्षेत्र में बढती व्यावसायिक गतिविधियों को मध्य नजर रखते हुए पेयजल निगम चम्बा को नये जल स्रोतों पर विचार करने सम्बन्धी विचार रखे जिसको सदन में सर्वसम्मति से पास किया गया।

रामगांव के प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी ने लोनिवि० के द्वारा कराये जा रहे, जाख- डोबरा मोटरमार्ग पर निर्माणदाई कम्पनी के द्वारा अवैध रूप से डम्प किये जा रहे मलवे व सड़क कटिंग का मलवा गदेरे में डालकर पानी को दूषित किया जा रहा है।साथ ही पानी के छिड़काव की मांग की जिस पर लो नि वि के सहायक अभियंता अमित रोशिया ने जल्द मामले के स्थलीय निरीक्षण करने का आश्वासन दिया ।

पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना के पहले चरण में मकानों का कार्य चल रहा है जो कि 24 भी को पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है कि अपने अपने गांव में प्रवासियों की जनगणना गांव में ही कराएं।

उन्होंने बताया कि जनसंख्या से ही गांव की विकास योजनाओं के लिए धनराशि तय होती है।

बीडीसी बैठक में जिले से अधिकांश अधिकारी कर्मचारी मोदी जी के तेल बचाओ अभियान का पालन करते हुए बस में बैठकर थौलधार ब्लाक मुख्यालय पहुंचे।

बैठक में प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, सीडीओ वरूणा अग्रवाल, खण्ड विकास अधिकारी सुश्री स्नेहा नेगी, नायब तहसीलदार सुरेश चन्द्र भट्ट, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशान्त भारद्वाज, जल निगम के अधिशासी अभियंता के एन सेमवाल, जिलापूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल,विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक पाल आर्य , एसडीओ अशोक कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल,प्रधान संगठन अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत एवं क्षेत्रीय प्रधान गण व क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india