थौलधार ।। विकास खंड थौलधार के बंगियाल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।
थौलधार ब्लाक के बंगियाल क्षेत्र में लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर अब बंगियाल बाजार में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।इससे बंगियाल सहित आसपास के 15–20 गांवों के हजारों लोगों को बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
ब्लाक प्रमुख थौलधार सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि बंगियाल बाजार क्षेत्र में राजकीय कार्यालय, इंटर कॉलेज, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पोस्ट ऑफिस, प्राथमिक विद्यालय सहित अनेक सरकारी संस्थान स्थित हैं जहां पर वित्तीय कार्यों के लेन देन से संबंधित कई समस्याओं से स्थानीय लोगों को जुझना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लगभग 15–20 गांवों का प्रमुख केंद्र होने के कारण बैंक शाखा खुलने से किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अब लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
इस जनहितकारी पहल के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, सहकारिता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, धनोल्टी विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पूर्व निदेशक श्री सुभाष रमोला, तथा इस मांग को साकार करने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का क्षेत्र की जनता ने आभार व्यक्त किया है।
आभार संदेश।
जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने अपने समस्त बंगियाल क्षेत्रवासियों की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, धनोल्टी विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पूर्व निदेशक श्री सुभाष रमोला, तथा इस जनहितकारी कार्य में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग और जनहित के प्रति समर्पण से बंगियाल क्षेत्र सहित संपूर्ण विकासखंड थौलधार विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएँ निरंतर मिलती रहेंगी।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

