टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जनसेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया।
कोटी कॉलोनी स्थित भागीरथी नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर सेवा, स्वच्छता, सद्भाव और जनकल्याण के प्रति संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से जनपद के प्रमुख स्थलों, अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सेवा, स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं,बल्कि आमजन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर इसे व्यापक जनअभियान का स्वरूप देना है।
विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के प्रत्येक वर्ग को जनसेवा और जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल है।
उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया।
अभियान के प्रथम दिन जनपद के विभिन्न नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों, नदी तटों, जलाशयों, अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कोटी कॉलोनी के वोटिंग प्वाइंट, देवप्रयाग संगम सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
वहीं देवप्रयाग संगम पर भव्य आरती का आयोजन भी किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष देवप्रयाग ममता देवी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्यों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी, जनजागरूकता, सेवा एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के माध्यम से आमजन को शासन-प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा समाज में सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सभासद विजय कठैत, सीमा, उर्मिला राणा, प्रमोद उनियाल, डीडीओ मो. असलम, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा, जयेंद्र पंवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रगति मिडियाटिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जनसेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कोटी कॉलोनी स्थित भागीरथी नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर सेवा, स्वच्छता, सद्भाव और जनकल्याण के प्रति संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से जनपद के प्रमुख स्थलों, अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सेवा, स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं,बल्कि आमजन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर इसे व्यापक जनअभियान का स्वरूप देना है।विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के प्रत्येक वर्ग को जनसेवा और जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल है। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया।अभियान के प्रथम दिन जनपद के विभिन्न नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों, नदी तटों, जलाशयों, अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोटी कॉलोनी के वोटिंग प्वाइंट, देवप्रयाग संगम सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
वहीं देवप्रयाग संगम पर भव्य आरती का आयोजन भी किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष देवप्रयाग ममता देवी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्यों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी, जनजागरूकता, सेवा एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के माध्यम से आमजन को शासन-प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा समाज में सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सभासद विजय कठैत, सीमा, उर्मिला राणा, प्रमोद उनियाल, डीडीओ मो.असलम, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा, जयेंद्र पंवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रगति मिडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

