मैण्डखाल।। विकासखण्ड थौलधार के मैण्डखाल बाजार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में आज भ्राता श्री मेहर चंद जी के मुखारविंद से शिव बाबा के प्रवचनों के उद्बोधन से भक्ति मय अहसास का अनुभव हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सुनील प्रसाद जुयाल सदस्य जिला पंचायत,विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान पगारी सबिता भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मैण्डखाल कृष्ण नौटियाल ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में संस्था की मुख्य भक्त गौमती माता जी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का बुके देकर एवं संस्था के भाई जी अमरदेव उनियाल जी ने माला पहनाकर एवं बहिन सरोज ने बैज अलंकृत कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में आकांक्षा व कुशुम ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता ब्रह्मा कुमार भ्राता मेहर चंद जी गढ़वाल क्षेत्र डायरेक्टर जी ने भगवान शिव के वर्णन का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सतयुग का पहला महाराज है उनका भाव सतयुग की स्थापना में है।
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था 140 देशों में अपने धर्म का डंका बजा रही है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर संस्था की और से भगवान शिवजी का जन्मदिन मनाया गया।
भ्राता जी ने कहा कि परमात्मा हमारे अंदर बैठे हैं परंतु हमें मालूम नही है हमें उनका स्मरण करना चाहिए।
भ्राता जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का कलयुग में दैत्यों का सर्वनाश करने के लिए अवतरित हुए।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जी,प्रभू रामचंद्र जी शिव के ही अवतार है।
मंच संचालन नीलम दिदी जी संयोजिका श्रीनगर गढ़वाल ने किया।
जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने कहा कि सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए हम सभी लोगों को एकजुट होकर अपने धर्म को बचाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार से धार्मिक आस्था को मजबूत करने के लिए संस्था बेहतर कार्य कर रही है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा नौटियाल ने संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्राम प्रधान पगारी सविता भट्ट ने अपने संबोधन में समस्त मात्र शक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की इस प्रकार के सत्संगों में महिलाओं को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में आकांक्षा व कुशुम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई।
इस अवसर पर सरोज बहिन जी,गौमती माता जी,तेजस भाई जी,अमरदेव उनियाल,किशोरी लाल खंडूड़ी,रमेश नौटियाल,राजवीर भंडारी,प्रवीन भट्ट,विनोद सेमवाल एवं समस्त ब्रह्माकुमारी संस्था की मात्र शक्ति एवं भक्त जन मौजूद रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

