चम्बा।।चम्बा विकासखण्ड के लालसी चक में सोमगिरी मिनरल वाटर इकाई का जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने रिवन काटकर किया उद्घाटन।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सोमगिरी स्वयं सहायता समूह द्वारा शुरू की गई यह पहल महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि यह प्रयास “Local for Vocal” की भावना को और भी मजबूत बनाने का काम करेगा,जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों से भी आग्रह है कि इस लोकल उत्पाद को बढ़ावा दें और इस प्रोडेक्ट को सहयोग करें,ताकि हमारी मातृशक्ति और अधिक सशक्त व आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने कहा कि मात्र शक्तियों द्वारा समूह के माध्यम से इस प्रकार के उद्योग लगाने की सराहनीय पहल के लिए समूह की सभी मातृशक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देती हूं।
उन्होंने कहा कि अपने टिहरी जिले की समस्त समूहों की मात्र शक्तियों से निवेदन करती हूं कि आप सभी इसी प्रकार के उद्योग स्थापित करके अपने समूह की एवं अपनी आजीविका को बढ़ावा देने के साथ साथ अपनी समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करते रहें।
उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से हमारी महिला बहिनों को रोजगार करने के लिए कई प्रकार की सुविधा मिल रही है।
इस अवसर पर समूह की महिलाएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

