कंडीसौड़।।क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भागीरथी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, कंडीसौड़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मणीराम खंडूड़ी ने की जबकि परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य पीताम्बर दत्त सेमवाल द्वारा की गई।
इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2005 में मात्र 7 छात्रों से शुरू हुआ यह विद्यालय आज लगभग 200 छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से विद्यालय के छात्र लगातार नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हो रहे हैं, जो संस्था की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।
विद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य पी डी सेमवाल ने बताया कि यह स्कूल पूरे ब्लॉक में सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है और क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार व पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों में अन्वी, वेदान्त सेमवाल, शौर्य, अन्वी चौहान, अनिष्का भट्ट एवं दिव्यांशी प्रमुख रहे।
अनुशासन में आर्यन सिंह गुसाईं उपस्थिति में अंजन राणा तथा खेलकूद में दिव्यांशु पंवार को विशेष सम्मान दिया गया।
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मनीराम खण्डूड़ी ने बताया कि यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह पूरे ब्लॉक में सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है और क्षेत्र में पलायन रोकने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, बल्कि क्षेत्र में पलायन रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम का समापन अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक हुआ।
प्रधान धरवालगांव श्रीमती सुमेरी बिष्ट,श्री मनोज खण्डूड़ी,पंकज खंडूड़ी, डॉ अनिता सेमवाल,काजल पुरषोड़ा, हरजोत कौर, शांति रमोला, सर्वेश्वरी भट्ट, हिना चौहान, नितेश कोहली, श्री अनिल डोंडिया, सुरेन्द्र सिंह,श्रीमती गीता देवी, प्रभा देवी, कविता सेमवाल, किरन सजवाण,अनिता,अंकिता आदि अभिभावक व शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

