उत्तराखंड।। उत्तराखंड में इसी महिने होंगे पंचायत उपचुनाव चुनाव आयोग ने किया ऐलान।

टिहरी गढ़वाल।। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जिलों में रिक्त पड़े उप प्रधान और ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 को चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 15 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह चुनाव पूरी प्रक्रिया के साथ एक ही दिन में संपन्न कराया जाएगा।

8 जुलाई से मिलेंगे नामांकन पत्र।

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 8 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय से नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा 15 जुलाई को भी सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

15 जुलाई को पूरा होगा पूरा चुनाव कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी चुनावी प्रक्रियाएं 15 जुलाई को ही पूरी की जाएंगी।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

समयचुनावी प्रक्रिया
सुबह 8:00 से 9:30 बजेनामांकन पत्र उपलब्ध
सुबह 10:00 से 11:00 बजेनामांकन पत्र जमा
सुबह 11:00 से 12:00 बजेनामांकन पत्रों की जांच
दोपहर 12:00 से 12:30 बजेनाम वापसी
दोपहर 12:30 से 1:00 बजेचुनाव चिन्ह आवंटन
दोपहर 1:30 से 3:30 बजेमतदान
शाम 4:00 बजे सेमतगणना एवं परिणाम

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी पूरी प्रक्रिया।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उप प्रधान पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया—नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा—संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही संपन्न कराई जाएगी।

यह चुनाव उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्य, प्रधान एवं उप प्रधान निर्वाचन) नियमावली 1994, जो उत्तराखंड में लागू है,उसके प्रावधानों के अनुसार कराया जाएगा।

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद संबंधित जिलों में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था,मतदान कर्मियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india