टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को टिहरी झील देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में कोटी कॉलोनी स्थित वोटिंग प्वाइंट से टिहरी झील के मध्य तक अनूठी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, बोटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने नावों पर सवार होकर भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर झील की लहरों के बीच निकलीं नावों का दृश्य बेहद आकर्षक और मनमोहक रहा।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने स्वयं तिरंगा हाथ में लेकर नाव पर सवार होकर यात्रा में प्रतिभाग किया और लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरी टिहरी झील देशभक्ति के नारों से गूंज उठी।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का संदेश दिया गया।
टिहरी झील की लहरों पर एक साथ कई नावों में लहराते तिरंगों ने हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार और अनूठा स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, प्रगति रावत, मुलायम सिंह रावत, विजय सिंह कठैत, परमवीर पंवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बोटिंग एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

