स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से निर्धारित लक्ष्य पूरा, सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने टीम को दी बधाई
उत्तरकाशी, 11 अक्टूबर 2026। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में संचालित एच.पी.वी. (HPV)
उत्तरकाशी।।टीकाकरण अभियान के तहत जनपद उत्तरकाशी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लक्षित 2,821 बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्याम विजय ने बताया कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की प्रभावी कार्ययोजना, टीमों के बेहतर समन्वय और अभियान के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि एच.पी.वी. टीकाकरण बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
सीएमओ ने इस उपलब्धि पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पी.एस. पोखरियाल, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजय बिजलवान,श्रीमती प्रीति गौर, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर एम.पी. भट्ट सहित जनपद एवं ब्लॉक स्तर की समस्त प्रतिरक्षण टीमों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम होती है। उत्तरकाशी की यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की समर्पित कार्यशैली, बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और कार्यकुशलता के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपेक्षा की।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

