उत्तराखंड।।विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश,डीएम टिहरी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा की।

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं केंद्र प्रायोजित सहायता योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के टेंडर,ओपन टेंडर तथा निर्माणाधीन एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। 

जिला सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा ने संबंधित योजनाओं में अब तक अवमुक्त धनराशि, व्यय की स्थिति और कार्यों की भौतिक प्रगति के प्रतिशत की जानकारी जिलाधिकारी को दी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत एवं गतिमान विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। 

उन्होंने लंबित टेंडर प्रक्रियाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

20 सूत्रीय कार्यक्रम में बेहतर रैंकिंग पर जोर।

बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। 

जिलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष 20 सूत्रीय। कार्यक्रम में टिहरी गढ़वाल ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया था। 

उन्होंने अधिकारियों को इस वर्ष जनपद की रैंकिंग में और सुधार लाने के लिए योजनाओं की नियमित निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। 

विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india