टिहरी गढ़वाल।।कांवड़ यात्रा सुरक्षा को लेकर एसएसपी श्वेता चौबे का बड़ा एक्शन थाना छाम व मठियाली पुलिस चौकी का किया स्थलीय निरीक्षण।

कण्डीसौड़।।05 अगस्त को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे ने थाना छाम पुलिस चेक पोस्ट कमांद एवं पुलिस चेक पोस्ट मठियाली का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना छाम पहुंचने पर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी एवं समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके भेंट कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।इसके उपरांत एसएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, मालखाना एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने थाने में रखे अस्लाह (शस्त्रों) के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच की तथा विभिन्न कार्यवाही रजिस्टरों का अवलोकन कर अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।इसके साथ ही थाना कैंटीन का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गौरा देवी टीम की सभी सदस्यों से मुलाकात कर महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियानों की समीक्षा की।

उन्होंने टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग तथा अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने राजकीय इंटर कॉलेज छाम की छात्राओं से संवाद करते हुए गौरा देवी टीम द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं से भी गौरा देवी टीम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन हेल्पलाइन के संबंध में जागरूक किया व साथ ही छात्राओं को चॉकलेट एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं तथा सोशल क्राइम से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं से निर्भीक होकर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी श्वेता चौबे ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्लाइड जोनों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को देखते हुए स्लाइड जोनों पर लगातार निगरानी रखी जाए,संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।

यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर समय सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए,यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन एवं अपराध रोकथाम को लेकर भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद टिहरी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

यात्रा मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के स्लाइड जोनों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, नशा उन्मूलन तथा जनजागरूकता अभियान उत्तराखंड पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

गौरा देवी टीम के माध्यम से विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक हो सकें।

उन्होंने आगे कहा, “जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग ही प्रभावी पुलिसिंग की सबसे बड़ी ताकत है।पुलिस हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस व्यापक निरीक्षण से स्पष्ट संदेश गया कि टिहरी पुलिस कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित यातायात, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सतर्क, सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों से यह भी स्पष्ट हुआ कि यात्रा अवधि में पुलिस प्रत्येक संवेदनशील बिंदु पर विशेष निगरानी रखते हुए आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस अवसर पर

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india