नैनबाग।। विकासखण्ड जौनपुर के नैनबाग पंतवाड़ी में जिला सहकारी बैंक टिहरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र रमोला के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने शिरकत कर श्री रमोला को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है।
सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों, काश्तकारों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने श्री सुभाष चंद्र रमोला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक टिहरी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने कहा कि श्री सुभाष चंद्र रमोला को जिला सहकारी बैंक टिहरी का अध्यक्ष बनने पर पूरे जनपद के लिए खुशी का अवसर है।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकता है।
उन्होंने श्री रमोला के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वहीं धनोल्टी विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि बैंक की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता विभाग के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने श्री रमोला को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रहित में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंह रावत, जौनपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता पंवार, जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी, देहरादून एवं पौड़ी के अध्यक्षगण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

