उत्तराखंड।।जिला पंचायत सदस्यों की प्रदेश संगठन की न‌ई कार्यकारिणी का देहरादून में हुआ गठन।

देहरादून।। उत्तराखंड प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को देहरादून स्थित महालक्ष्मी बैंक्वेट हॉल, बंगाली कोठी चौक, बंजारावाला में उत्तराखंड प्रदेश के जिला पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उत्तराखंड के सभी जनपदों—देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत ,नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं पिथौरागढ़ से 240 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

बैठक के प्रारंभ में सर्वसम्मति से मौना-5, चकराता देहरादून से जिला पंचायत सदस्य श्री केशर सिंह को बैठक की अध्यक्षता हेतु नियुक्त किया गया।

बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श एवं लंबी चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से न‌ई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में न‌ई कार्यकारिणी के निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक का संचालन जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष-

श्री भास्कर सम्मल (सितारगंज) उधम सिंह नगर

प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष-

श्री राजेंद्र सिंह रांगड़

(टिहरी गढ़वाल)

प्रदेश महामंत्री-

श्री प्रवीन रावत (देहरादून)

श्री अजयवीर सिंह भंडारी (रुद्रप्रयाग)

संयोजक, गढ़वाल मंडल-

श्री जोत सिंह रावत

प्रदेश उपाध्यक्ष-

उर्मिला बिष्ट (चमोली)

पंकज सिंह बोरा (पिथौरागढ़)

बचन सिंह बिष्ट (यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल)

अनूप राज कुंवर (उत्तरकाशी)

प्रदेश सचिव-

शीशपाल सजवाण जयकोट

सम्पन्न सिंह नेगी (रुद्रप्रयाग)

प्रदेश सहसचिव-

जोत सिंह असवाल बैरोला

शीशपाल सिंह राणा जौंलगी

सोशल मीडिया प्रभारी-

उर्मिला राणा

दीक्षा नेगी थान वार्ड

सुनील प्रसाद जुयाल धमाड़ी वार्ड

दीपेंद्र कोहली मथोली वार्ड

संरक्षण मंडल-

मान सिंह रौतेला (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल)

केशर सिंह (चकराता देहरादून)

हुकुम भंडारी (तिमली)

सूरज नारायण

संजय किशोर

गोविंद पुंडीर

बैठक में यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी में उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला पंचायत सदस्यों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा,जिससे संगठन को और अधिक मजबूत, संतुलित एवं व्यापक बनाया जा सके।

साथ ही, प्रदेश एवं जिला स्तर पर जिला पंचायत सदस्य संगठन का विस्तार नव-नियुक्त पदाधिकारियों तथा समस्त जिला पंचायत सदस्यों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा भविष्य में एक मजबूत, संगठित एवं सक्रिय संगठन के निर्माण का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रत्येक जनपद में संगठन का विस्तार करते हुए लम्बे समय से जिला नियोजन समितियों के गठन न किए जाने पर चिंता व रोष प्रकट की गया।

जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने कहा कि जिला योजना समिती की बैठक का हम म‌ई प्रथम सप्ताह में सरकार को ज्ञापन देंगे एवं सभी माननीय सदस्यों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से वार्तालाप करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे तो अवश्य हमारी मांगे पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि हम सभी सदस्यों को प्यार भाव से रह कर अपने कार्यों को सम्पन्न करना है।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की समस्याओं का निराकरण करने की समस्त कार्यकारणी की जिम्मेदारी रहेगी।

बैठक में अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में

विजयपाल रावत, पवन दास , संजय किशोर,गजेंद्र राणा, गोविंद पुंडीर, सुनील वर्मा, सुभाष रावत ,सविता पैन्यूली, रुक्मणी (काशीपुर), मोहम्मद हसन (काशीपुर), दीक्षा नेगी (जौनपुर), पंकज बोहरा, शकुन्तला पंवार (जाखणीधार),हुकम सिंह भंडारी, जोत सिंह असवाल, उर्मिला राणा, सविता देवी, शकुंतला पंवार, मधु राणा, सुरेंद्र,सुनील प्रसाद जुयाल(थौलधार)उर्मिला बिष्ट, दीपेंद्र कोहली, शीशपाल राणा, सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों के अधिकारों की रक्षा, विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india