थौलधार।। विकासखण्ड थौलधार की पट्टी गुसाँई टिहरी गढ़वाल विकास संगठन दिल्ली (पंजी०) अपनी स्थापना की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजित समारोह शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे ‘पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मैण्डखाल’ के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान।
संगठन अपने सामाजिक और शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस अवसर पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान पट्टी गुसाँई के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय इंटर कॉलेजों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 9वीं,10वीं, 11वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति।
समारोह को गरिमामय बनाने के लिए सांसद, मंत्री व विधायक एवं प्रमुख व क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में संगठन द्वारा पट्टी गुसाईं के जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी सम्मानित अतिथि के रूप में पधारने और मेधावी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
तैयारियों में जुटी कार्यकारिणी।
समारोह के सफल संचालन और तैयारियों में संगठन के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह केमवाल एवं महासचिव श्री मुरारी लाल खण्डूड़ी, कोषाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल नौटियाल सहित पूरी कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष फतेह सिंह चौहान, सचिव परविन्दर सिंह रावत, उपकोषाध्यक्ष वीरेन्द्र दत्त नौटियाल, संगठन सचिव रूपचंद सिंह बरोली, सांस्कृतिक सचिव कुन्दन सिंह चौहान, प्रकाशन सचिव अमर सिंह केमवाल, संयुक्त सचिव आनन्द सिंह रावत तथा निरीक्षक भगवती प्रसाद उनियाल एवं अन्य पूर्व व वर्तमान सदस्य शामिल हैं।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

