उत्तरकाशी।।वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में शघांई से 

रजत पदक जीतकर लौटी सानिया जोशी का हुआ भव्य स्वागत।

चिन्यालीसौड़।।शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में रजत पदक हासिल कर भारत और उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाली नगर की बेटी सानिया जोशी के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। 

सानिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

श्री बद्री दत्त जोशी की सुपुत्री सानिया जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। 

सानिया के स्वागत को लेकर नगरवासियों, युवाओं, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह है।

सानिया की उपलब्धि पूरे नगर और क्षेत्र के लिए गौरव:मनोज कोहली,

नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज कोहली ने सानिया जोशी को रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि सानिया ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। 

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल सानिया और उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे नगर और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। 

सानिया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि स्वागत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर की बेटी का उत्साहवर्धन करें।

सानिया की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी: सुनील प्रसाद जुयाल,

जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने भी सानिया जोशी को शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि सानिया ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

सुनील प्रसाद जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां आज शिक्षा, खेल, कौशल और अन्य क्षेत्रों में देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं। 

सानिया जोशी की उपलब्धि यह संदेश देती है कि प्रतिभा को अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो पहाड़ की बेटियां भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

सानिया की सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं और विशेषकर बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। 

सानिया जोशी के स्वागत कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी गण व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india