उत्तरकाशीउत्तराखंडसंपादकीयहेल्थ

उत्तराखंड।।उत्तरकाशी में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में महा रक्तदान शिविर आयोजित ।16 यूनिट का रक्तदान हुआ।

उत्तरकाशी।। विश्व बंधुत्व दिवस एवं राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तरकाशी में “रक्तदान महा अभियान-2026” का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल एवं सोशल सर्विस विंग (RERF) तथा उत्तरकाशी सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में स्थानीय लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का शुभारंभ जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के प्रमुख अधीक्षक डॉ.बी.एस.रावत ने किया। इस दौरान ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. डोगरा, वरिष्ठ टेक्नोलॉजिस्ट सहायक मनोज नौटियाल,प्रदीप चौहान,ललिता सहित ब्लड बैंक की पूरी टीम तथा स्थानीय सेवा केंद्र इंचार्ज बीके प्रीति मौजूद रहीं। रक्तदान शिविर के दौरान कुल 16 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि 25 लोगों ने भविष्य में रक्तदान करने के लिए अपना पंजीकरण कराया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सदस्यों एवं अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाजसेवा के इस अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि “रक्तदान महा अभियान-2026 भारत के साथ साथ नेपाल में भी व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसंपादकीयहेल्थ

उत्तराखंड।।‎‎टीबी स्क्रीनिंग में तेजी लाएं, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। डीएम टिहरी‎

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने जिला सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं मातृत्व…

उत्तरकाशीउत्तराखंडसंपादकीयहेल्थ

उत्तराखंड।। उत्तरकाशी में एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर निकाला जुलूस, डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

उत्तरकाशी।।भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन उत्तरकाशी ने सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबे समय…

उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसंपादकीयहेल्थ

टिहरी गढ़वाल।।थौलधार के दूरस्थ कटखेत में स्वास्थ्य सेवा की नई उम्मीद बनीं डॉ.अनामिका शर्मा।

दुर्गम पहाड़ में गांव के बीच रहकर मरीजों की सेवा, अब कटखेत में बड़े अस्पताल की पहल। कटखेत।।उत्तराखंड के पहाड़ों…

उत्तराखंडटिहरी गढ़वालपर्यटनसंपादकीयसाक्षात्कारहेल्थ

उत्तराखंड।। टिहरी के जाख-डोबरा मोटर मार्ग और डोबरा चांठी पार्किंग का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।

व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट और पार्किंग सुविधाओं को पर्यटक सुविधाओं के अनुरूप विकसित करने के निर्देश। टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल…

उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसंपादकीयसाक्षात्कारहेल्थ

उत्तराखंड।।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डीएम टिहरी ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

स्वयं श्रमदान कर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया स्वच्छता का संदेश, तीन ट्रक कूड़ा डंपिंग जोन भेजा। टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)स्वतंत्रता दिवस समारोह को…

उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसंपादकीयहेल्थ

उत्तराखंड।।जिला चिकित्सालय बौराड़ी को मिले नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉं०बृजेश डोभाल ने संभाला कार्यभार।

टिहरी गढ़वाल।। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में नव नियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉं० बृजेश डोभाल ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण…

उत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालसंपादकीयहेल्थ

उत्तराखंड।।चारधाम यात्रा मार्ग की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का एसीएमओ ने किया निरीक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निर्देश।

उत्तरकाशी।।(07 अगस्त) चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को…

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india